ये 7 पौधे भीषण गर्मी में भी रखेंगे कमरे को ठंडा

गर्मी के मौसम में कमरे में ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन प्राकृतिक तरीके से भी कमरे को ठंडा रखा जा सकता है।

कुछ पौधे ऐसे हैं जो कमरे को गर्मी के मौसम में ठंडा रखने का काम करते हैं साथ ही ये पौधे घर के वातावरण को भी शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट हवा को शुद्ध करने के साथ ही जहां पर ये होता है वहां का स्थान ठंडा रहता है।

एलोवेरा

एलोवेरा के पौधे हवा में नमी छोड़ते हैं जो नेचुरल ह्यूमिडिफायर के रूप में काम करते हैं जिससे कमरा ठंडा रहता है। इसके साथ ही ये जहां होते हैं वहां के प्रदूषित कणों को साफ करते हैं।

फिकस ट्री

गर्मी के मौसम में कमरे को ठंडा रखने के लिए फिकस ट्री लगा सकते हैं। ये हवा को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है।

ऐरेका पाम

ऐरेका पाम भी जहां होता है वहां के वातावरण को ठंडा रखता है। इसके साथ ही ये वातावरण से प्रदूषित कणों और डस्ट को साफ करता है।

रबर प्लांट

रबर प्लांट को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इसे घर में आसानी से लगा सकते हैं। ये भी कमरे को ठंडा रखने के साथ ही हवा को साफ रखने में मदद करता है।

स्नेक प्लांट

जहां स्नेक प्लांट होता है वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और साथ ही ये ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाता है जिसके चलते आसपास के तापमान में कमी आती है। ऐसे में रूम में इस प्लांट को लगा सकते हैं।

पीस लिली

हवा से जहरीले तत्वों को दूर करने के साथ ही पीस लिली जहां होता है वहां ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में कमरे को ठंडा करने के लिए इस पौधे को लगा सकते हैं।