Apr 28, 2025
मई और जून में बच्चों के स्कूल की छुट्टी रहती है। ऐसे में इस समर वेकेशन के दौरान आप अपने बच्चे को कुछ एक्टिविटी करवा सकते हैं।
ये एक्टिविटी मजेदार होने के साथ ही बच्चों के मेमोरी पावर को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
बच्चों को अबेकस क्लास करवा सकते हैं। ये एक प्राचीन गणना उपकरण है। इससे बच्चों का दिमाग तेज होने के साथ ही वो कैलकुलेशन करना भी तुरंत सीख जाते हैं।
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को गिटार, तबला, बांसुरी और वायलिन जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीखा सकते हैं।
समर वेकेशन के दौरान बच्चों को एक नई भाषा सीखा सकते हैं। ये उनके भविष्य के लिए भी सही है और इससे संचार क्षमता बढ़ती है।
बुक रीडिंग चैलेंज की मदद से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित होती है। इसके लिए उन्हें रोचक किताबें दें ताकी उन्हें पढ़ने में रुचि आए।
समर वेकेशन के दौरान बच्चों को डांस क्लास ज्वाइन करवा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में बच्चों को पानी में मस्ती करना खूब पसंद होता है। ऐसे में उन्हें स्विमिंग सिखा सकते हैं।
गर्मी में मेकअप हटाने के लिए घर पर बनाएं हर्बल क्लींजर