Feb 17, 2026
क्या सचमुच जो लोग ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, वे दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं? इस दावे के पीछे एक इंटरेस्टिंग रिसर्च का हवाला दिया जाता है। साल 2012 में प्रतिष्ठित जर्नल The New England Journal of Medicine में पब्लिश्ड एक रिसर्च ने चॉकलेट और दिमागी क्षमता के बीच संबंध पर ध्यान आकर्षित किया था।
Source: pexels
इस रिसर्च में पाया गया कि जिन देशों में प्रति व्यक्ति चॉकलेट का सेवन अधिक था, वहां औसतन नोबेल पुरस्कार विजेताओं की संख्या भी अधिक थी। हालांकि, यह अध्ययन सहसंबंध (correlation) दिखाता है, सीथा कारण-प्रभाव संबंध नहीं।
Source: pexels
चॉकलेट, खासकर डार्क चॉकलेट, में फ्लेवोनॉयड्स (flavonoids) नामक नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये कंपाउंड शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और मस्तिष्क तक ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
Source: pexels
बेहतर ब्लड फ्लो का मतलब है कि दिमाग को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे संज्ञानात्मक क्षमता (cognitive function) में सुधार हो सकता है।
Source: pexels
कुछ रिसर्च के अनुसार, रेगुलर और लिमिटेड क्वांटिटी में डार्क चॉकलेट का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है, गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ा सकता है, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट कर सकता है, और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बना सकता है।
Source: pexels
यहां समझने वाली बात यह है कि चॉकलेट कोई जादुई दवा नहीं है। यह कहना गलत होगा कि ज्यादा चॉकलेट खाने से कोई व्यक्ति अचानक ब्रिलियंट या जीनियस बन जाएगा।
Source: pexels
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो चॉकलेट में मौजूद कुछ तत्व अटेंशन, मेमोरी और मेंटल अलर्टनेस को अस्थायी रूप से बेहतर कर सकते हैं। लेकिन बुद्धिमत्ता कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे- शिक्षा, एनवायरमेंट, जेनेटिक, न्यूट्रिशन और लाइफस्टाइल।
Source: pexels
हेल्थ स्पेशलिस्ट आमतौर पर 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट को बेहतर मानते हैं। मिल्क चॉकलेट या अत्यधिक चीनी वाली चॉकलेट के अधिक सेवन से वजन बढ़ना, शुगर लेवल बढ़ना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
Source: pexels
इसलिए, अगर आप चॉकलेट पसंद करते हैं, तो इसे संतुलित मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन इसे बुद्धिमत्ता बढ़ाने का शॉर्टकट समझना सही नहीं होगा।
Source: pexels
वैज्ञानिकों ने बनाई एंटी-वायरल च्युइंग गम, इसे चबाने से मिल सकती है वायरस से सुरक्षा