Feb 14, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को डायबिटीज है जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे खान-पान और सही लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल में रखा जा सकता है।
Source: @sonamkapoor/Insta
ब्लड शुगर होने के बाद भी सोनम कपूर ने मां बनने के बाद करीब 20 किलो वजन घटाया था। एक्ट्रेस ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं।
सोनम कपूर अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं जिसमें शहद और नींबू मिला होता है।
ब्रेकफास्ट में एक्ट्रेस सीजनल फ्रूट, एग व्हाइट आमलेट, टोस्ट और गुनगुना पानी पीती हैं। नाश्ते में कई बार वो पोहा, इडली और उपमा भी खाती हैं।
सोनम कपूर ज्वार या बाजरे से बनी रोटी का सेवन करती हैं। लंच में वो चिकन, फ्रूट, दही और सीजनल वेजिटेबल खाना पसंद करती हैं।
डिनर में एक्ट्रेस सलाद के साथ चिकन सैंडविच या सब्जी खाती हैं। इसके अलावा कई बार एक्ट्रेस ग्रिल्ड फिश भी खाती हैं।
सोनम कपूर नारियल पानी का खूब सेवन करती हैं। वहीं, एक्ट्रेस ज्यादा नमक, चीनी और रेड मीट के सेवन से बचती हैं।
वर्कआउट की बात करें तो, बॉलीवुड एक्ट्रेस कार्डियो, योगा, स्विमिंग, स्क्वैश और वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करती हैं।
इस 1 मसाले के पानी का सेवन खाली पेट कर लें, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा साफ