अच्छी नींद के लिए नियमित सोने और जागने का समय बनाएं। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में फर्क दिखेगा।
अपने बेडरूम में सोने के लिए अंधेरा करें। शांत और आरामदायक तापमान रखें। ताकि नींद अच्छी आए।
सुनिश्चित करें कि आपका बिस्तर केवल नींद के लिए हो। न की लेटकर टीवी देखने या पढ़ने के लिए।
सोने से पहले आरामदायक दिनचर्या अपनाएं। सोने से पहले ज़्यादा खाना या ज़्यादा पानी पीने से बचें।
सोने से पहले शराब और कैफीन युक्त पेय से बचें। ऐसा करने से नींद टूटने या कम नींद आने की समस्या हो सकती है।
दिन के समय या सोने से कम से कम 4-5 घंटे पहले हल्का-फुल्का व्यायाम या योग करना ज़रूरी है।
नीली रोशनी से बचें। सोने से एक घंटा पहले अपने गैजेट बंद कर दें। फोन या टीवी बिल्कुल न देखें।
एक कार्यसूची लिखना एक अच्छी आदत है। इससे आपकी नींद में देरी को कम करने में मदद मिलेगी।