Mar 30, 2025

क्या आप भी रोजाना लगाती हैं लिपस्टिक? हो जाएं सावधान!

Archana Keshri

लिपस्टिक महिलाओं के मेकअप का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। कई महिलाएं बिना लिपस्टिक लगाए घर से बाहर नहीं निकलतीं, चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस या फिर कोई खास फंक्शन।

Source: pexels

लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक के अधिक इस्तेमाल से आपके होंठों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपको भी रोजाना लिपस्टिक लगाने की आदत है, तो इसके संभावित नुकसानों को जानना आपके लिए जरूरी है।

Source: pexels

होंठों का रूखापन और फटना

लिपस्टिक में कई प्रकार के केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो होंठों की प्राकृतिक नमी को छीन सकते हैं। इसके कारण होंठ सूखने लगते हैं, फट सकते हैं और उनमें जलन भी हो सकती है। खासतौर पर मैट लिपस्टिक लगाने से यह समस्या अधिक हो सकती है।

Source: freepik

प्राकृतिक रंग फीका पड़ना

रोजाना लिपस्टिक लगाने से होंठों का प्राकृतिक रंग धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगता है। यह लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स के कारण होता है, जो होंठों की त्वचा पर असर डालते हैं। अगर आपको अपने होंठों का प्राकृतिक रंग बनाए रखना है, तो लिपस्टिक का उपयोग सीमित करें।

Source: pexels

एलर्जी का खतरा

कुछ लिपस्टिक में ऐसे तत्व होते हैं, जो संवेदनशील त्वचा पर एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इससे होंठों पर लाल चकत्ते, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको बार-बार होंठों से जुड़ी एलर्जी होती है, तो अपनी लिपस्टिक बदलकर किसी हर्बल या ऑर्गेनिक विकल्प को अपनाएं।

Source: pexels

होंठों पर काले धब्बे

लिपस्टिक का अधिक उपयोग करने से होंठों पर काले धब्बे बनने लगते हैं। यह धब्बे होंठों की त्वचा को काला कर सकते हैं और समय के साथ इसे अस्वस्थ बना सकते हैं। खासतौर पर सस्ती और लो-ग्रेड लिपस्टिक में मौजूद हानिकारक तत्व होंठों पर गहरे दाग छोड़ सकते हैं।

Source: pexels

हानिकारक केमिकल्स शरीर में पहुंचना

लिपस्टिक लगाने के बाद जब हम कुछ खाते या पीते हैं, तो उसकी कुछ मात्रा हमारे शरीर में भी चली जाती है। कुछ महिलाएं अनजाने में होंठ चाटती रहती हैं, जिससे लिपस्टिक के हानिकारक केमिकल्स शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से यह स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Source: pexels

लिपस्टिक के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय

अगर आप लिपस्टिक का उपयोग करना चाहती हैं, लेकिन इन दुष्प्रभावों से बचना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे कि, हर्बल या ऑर्गेनिक लिपस्टिक चुनें, जिनमें कम केमिकल्स हों। होंठों की नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम या नारियल तेल का उपयोग करें।

Source: freepik

हर दिन लिपस्टिक लगाने की बजाय कभी-कभी ब्रेक लें, ताकि होंठ प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रह सकें। रात में लिपस्टिक हटाकर मॉइस्चराइजर या देसी घी लगाएं, ताकि होंठ मुलायम बने रहें। सस्ती और नकली लिपस्टिक से बचें, क्योंकि उनमें अधिक हानिकारक तत्व हो सकते हैं।

Source: pexels

Rangoli Designs for Navratri 2025: नवरात्रि के लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन