Jun 04, 2025
गर्मियों में ठंडा-ठंडा पानी पीने से बड़ी राहत मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ठंडा पानी पीने के कई नुकसान भी होते हैं।
बड़े-बुजर्ग और डॉक्टर तक कभी-कभी ठंडा पानी पीने को बुरी आदत मानते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं कि ठंडा पानी पीने के उन खतरों के बारे में जो ऐसी धारणाओं को बढ़ावा देते हैं।
ठंडा पानी कभी-कभी कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याओं की वजह बन सकता है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि ठंडा पानी पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है और पेट को सिकोड़ता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
गर्म, आर्द्र या ठंडे मौसम में ठंडे पानी से खांसी और जुकाम, बंद नाक और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
रिसर्च रिपोर्टों के अनुसार, ठंडा पानी पीने से कुछ लोगों में माइग्रेन जैसी स्थिति भी ट्रिगर हो सकती है।
ठंडे पानी से हृदय गति भी कम हो सकती है और आपके शरीर को अपना सामान्य आंतरिक तापमान लगभग 37°C या 98.6°F बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर इन शानदार मैसेज, कोट्स के जरिए अपनों को दें बधाई