Feb 05, 2024

जिम से डिनर तक, आज जान लीजिए मुकेश अंबानी का डेली रूटीन

Suneet Kumar Singh

सबसे अमीर दंपति

मुकेश अंबानी दौलत शोहरत के मामले में पूरी दुनिया में चर्चित हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति और कमाई देखते हुए पता चलता है कि वह हर घंटे करीब 90 करोड़ और हर मिनट लगभग 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लेते हैं। आइए जानें कैसी है भारत के सबसे अमीर शख्स की दिनचर्या:

Source: pr-handout

अर्ली राइजर

मुकेश अंबानी सुबह जल्दी उठने वालों में से हैं। बताया जाता है कि वह रोज सुबह 5 से 5.30 के बीच उठ जाते हैं। उठने के बाद वह जिम में वर्कआउट करते हैं। उनके घर एंटीलिया में ही सेकेंड फ्लोर पर आलीशान जिम बना हुआ है।

एंटीलिया का 19वां फ्लोर

जिम से आने के बाद वह स्नान और ध्यान करते हैं। उसके बाद 7.30 से 8.00 बजे के बीच एंटीलिया के 19वें फ्लोर पर नाश्ता करने पहुंचे हैं।

शुद्ध शाकाहारी

मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। नाश्ते में वह पपीते का जूस, दलिया या फिर दही के साथ मिस्सी रोटी लेना पसंद करते हैं।

14वें फ्लोर पर

सुबह 9 से 10 बजे के बीच वे एंटीलिया के 14वें फ्लोर पर अपने कमरे में ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं।

मां का आशीर्वाद

10 से 11 बजे के बीच वह घर से ऑफिस के लिए निकल जाते हैं। ऑफिस जाने से पहले वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताते है। बिना मां का आशीर्वाद लिये वह घर से नहीं निकलते हैं।

11 बजे घर वापसी

नरीमन पॉइंट में बने अपने हेडऑफिस में मुकेश अंबानी 10 से 12 घंटे के करीब बिताते हैं। रात 11 बजे के बाद वह घर लौटते हैं

पत्नी संग डिनर

मुकेश अंबानी चाहे कितनी भी देर से आएं घर पर नीता साथ में ही डिनर करती हैं।

सावधान! यूं सो रहे शख्स को जगाया तो हो सकता है ब्रेन डैमेज