Source:Amit Mehra
दिल्ली: कड़कड़ाती ठंड के बीच जवानों ने शुरू की गणतंत्र दिवस की तैयारी
जवानों का हौसला बुलंद
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में नए राजपथ पर गणतंत्र दिवस 2022 परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है।
Source:Amit Mehra
नौसेना के जवानों ने किया रिहर्सल
नौसेना के जवान गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल करते नज़र आए।
Source:Amit Mehra
वायु सेना जवानों का जलवा
भारतीय वायु सेना के जवान भी गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल में भाग लेते नज़र आए।
Source:Amit Mehra
एसएसबी जवानों का पूर्वाभ्यास
वहीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वाभ्यास करते दिखे।
Source:Amit Mehra
महिला जवानों ने लिया हिस्सा
वहीं महिला जवान भी गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल में हिस्सा लेते दिखीं।
Source:Amit Mehra
दिल्ली पुलिस के जवान
इस रिहर्सल में दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस के जवान भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वाभ्यास करते दिखे।
Source:Amit Mehra
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राजपथ को गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार करने का काम जोरों पर जल रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मजदूर राजपथ पहुंचे हैं।
Source:Amit Mehra
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें