Mar 12, 2024

Ramadan 2024: रमजान में न करें ये गलतियां, टूट सकता है रोजा

Vivek Yadav

इस्लाम धर्म में रमजान माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल रमजान का पाक महीना आज यानी 12 मार्च से शुरू हो गया है।

Source: pexels

एक माह तक रखते हैं उपवास

रमजान में सुबह से सूर्यास्त तक एक महीने का उपवास (रोजा) रखते हैं। इस दौरान रोजेदार कुछ भी खाने-पीने से परहेज करते हैं। रमजान के दौरान पांचों वक्त की नमाज अदा करने के साथ ही कुरान का भी पाठ किया जाता है।

टूट सकता है रोजा

मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान में दान भी करते हैं जिसे 'जकात' कहा जाता है। रमजान के दौरान कुछ गलतियों से बचने की सलाह दी जाती है। इन गलतियों के चलते आपका रोजा टूट सकता है।

अपशब्द

इस्लाम धर्म के मुताबिक, रमजान के दौरान अपशब्द नहीं कहना चाहिए। इस दौरान किसी को भी अपशब्द कहने पर रोजा टूट सकता है।

गलत निगाह से देखना

इस्लामिक धर्म के अनुसार, रमजान के दौरान रोजा रखने वाले अगर किसी को गलत निगाह से भी देख लेते हैं तो उनका भी रोजा टूट सकता है।

झूठ बोलना

यह भी नियम है कि इस दौरान अगर कोई रोजा रखने वाला झूठ बोलता है या फिर किसी की पीठ पीछे बुराई करता है तो उसका भी रोजा टूट सकता है।

नशे की मनाही

रमजान के दौरान किसी भी नशे की सख्ती से मनाही है। इस दौरान सिगरेट या शराब पीने से रोजा टूट सकता है।

शारीरिक संबंध

रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वालों को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। ये भी रोजा टूटने का कारण बनता है।

गट हेल्थ खराब रहती है? ये 3 तरीके अपना लें, कभी नहीं होगी खराब पाचन की शिकायत