Apr 08, 2024
पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन आज 42 साल के हो गए हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही उन्हें एक चीज बेहद पसंद है।
Source: @Allu Arjun/FB
दरअसल, अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने कुछ समय पहले बताया था कि अभिनेता को बिरयानी बेहद पसंद है।
Source: freepik
साउथ स्टार की फिटनेस कमाल की है। उनकी डाइट के बारे में बात करें तो वो लगभग सब कुछ खाते हैं लेकिन कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स को छोड़ कर। खासकर पनीर के सेवन से वो बचते हैं। अल्लू अर्जून को लो सोडियम और लो शुगर वाली डाइट पसंद है।
Source: @Allu Arjun/FB
सुबह उठने के बाद अभिनेता करीब 45 मिनट तक रनिंग करते हैं। इसके बाद वो कॉफी या फिर ताजा जूस पीते हैं।
Source: @Allu Arjun/FB
अल्लू अर्जुन सुबह का नाश्ता 7:30 से 8:30 के बीच कर लेते हैं। नाश्ते में अभिनेता 3 अंडे का सफेद भाग, 1 पूरे अंडे का आमलेट और जूस या फिर एक स्लाइस टोस्टेड मल्टीग्रेन ब्रेड खाना पसंद करते हैं। पुष्पा की शूटिंग के दौरान वो यही डाइट फॉलो करते थे।
Source: freepik
अभिनेता लंच से पहले सूप या ग्रीन सलाद का सेवन करते हैं।
Source: freepik
लंच में अल्लू अर्जुन लीन मीट, कुछ कार्ब्स और हरी सब्जियों का सेवन करते हैं।
Source: freepik
डिनर में अभिनेता ब्राउन राइस, हरी सब्जियां, चिकन या फिर मछली खाना पसंद करते हैं।
Source: freepik
आम खाने से हो जाती है एक्ने और गैस-एसिडिटी की परेशानी? इन 3 खास टिप्स से मिल जाएगा छुटकारा