Apr 26, 2025
आम का सीजन शुरू होते ही बाजार में आम की कई वैराइटी मिलना शुरू हो जाती हैं।
पूरी गर्मी आम से बाजार गुलजार रहते हैं। लोग इन्हें बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।
अगर आप आम के शौकिन हैं तो एक बार पुणे का फेमस आम मिल्कशेक 'मैंगो मस्तानी' जरूर ट्राई करें।
1 कप आम के टुकड़े, 1 कप ठंडा दूध, 1/2 कप वेनिला आइसक्रीम, 2 छोटे चम्मच बादाम के टुकड़े, 2 छोटे चम्मच पिस्ता के टुकड़े, 2 छोटे चम्मच रंगीन टूटी-फ्रूटी, 1 बड़ा चम्मच रोज शरबत
मैंगो मस्तानी बनाने के लिए मिक्सर जार में आम के टुकड़े डालें। चीनी, दूध और आइसक्रीम को मिलाएं और चिकना होने तक ब्लेंड करें।
फिर इसे एक तरफ रख दें। अब एक एक लंबा गिलास लें। उसमें रोज शरबत, आम के टुकड़े, फिर थोड़ा मैंगो शेक, वनिला आइसक्रीम डालें।
फिर से कटे हुए आम डालें और फिर मैंगो शेक और आइसक्रीम डालें। आखिर में बादाम के टुकड़े, पिस्ता के टुकड़े और टूटी-फ्रूटी से सजाएं।
रोजाना दही खाने से सेहत को मिलेंगे 7 चमत्कारी फायदे