May 15, 2024

ये 3 बातें आपको सुखी कर देंगी

Vivek Yadav

वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज हमेशा इंसान को सही राह पर चलने का तरीका बताते हैं। उनके द्वारा कही गई बातों को अगर असल जीवन में अमल कर लें तो कई सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

Source: @श्री हित प्रेमानंद जी महाराज - Premanand Ji Maharaj/FB

प्रेमानंद जी महाराज ने 3 ऐसी बातें बताई हैं जिससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आप सुखी जीवन जी सकते हैं। महाराज जी के मुताबिक अगर आप इन तीन बातों को अपने जीवन में अमल नहीं करते हैं तो आपका पतन निश्चित है।

1- व्यवहार शुद्धि

व्यवहार पवित्र और शुद्ध होना चाहिए। नौकरीपेशा, बिजनसमैन, साधु-संत या फिर क्यों न गृहस्थ ही क्यों न हो आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे किसी को हानि न पहुंचे। अपनी मर्यादा में रहकर निरंतर आगे बढ़ते रहने चाहिए।

महाराजी के मुताबिक, आंतरिक शुद्धि जरूरी है। अगर आप अपनी मर्यादा की सीमा में नहीं रहते हैं तो आपका व्यवहार अशुद्ध है। गलती या चूक हुई है तो सुधार कर लेनी चाहिए। अगर मन, तन और विचार पवित्र होंगे तभी आप परमात्मा से भी अपनापन कर पाएंगे।

2- नियम निष्ठा

महाराज जी के मुताबिक, जप से लेकर दिनचर्या और सेवा तक का नियम होता है। जितने भी नियम हैं उसकी निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

सुबह उठने से लेकर दिन में आपको क्या-क्या करना है उसे प्राणपण से पालन करना चाहिए। जीवन में सफल होना है तो सबसे जरूरी है नियम का पालन करना है।

3- प्रतिज्ञा पालन

महाराज जी के मुताबिक, अगर प्रतिज्ञा (कसम) ले ली है तो भले ही प्राण चली जाए लेकिन ये टूटनी नहीं चाहिए। प्रतिज्ञा पालन में चूक हुई तो आपके पुण्य नष्ट हो जाएंगे।

जो लोग अपनी ही ली गई प्रतिज्ञा का पालन नहीं करते उनका पुण्य नष्ट हो जाता है। अगर पालन नहीं कर सकते तो प्रतिज्ञा नहीं लेनी चाहिए। महाराज जी के मुताबिक कभी कसम नहीं खानी चाहिए। बल्कि प्रयास करना चाहिए।

धनिया और पुदीना को 10 दिनों तक फ्रेश कैसे रखें? बड़े कमाल की है ये ट्रिक