May 19, 2025
प्रेमानंद महाराज से मिलने का तरीका क्या है? यह सवाल आम लोगों से लेकर खास लोगों तक के मन में है। उनसे मिलने के लिए बड़े-बड़े नामी लोगों की लाइन लगी रहती है।
अगर आप भी प्रेमानंद जी महाराज से मिलना चाहते हैं, लेकिन मिलने का तरीका नहीं पता तो जान लीजिए उनसे मिलने का नियम क्या है...
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको वृंदावन में उनके आश्रम श्री राधाकेली कुंज के पास रात करीब 2.30 बजे पहुंचना होगा।
प्रेमानंद महाराज का आश्रम इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर है। प्रेमानंद महाराज हर दिन अपने घर से राधाकेली आश्रम तक पैदल ही चलकर आते हैं।
हर रोज हजारों की संख्या में लोग महाराज जी के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन अगर आप उनका सत्संग सुनने के साथ आश्रम में दर्शन चाहते हैं तो आपको दो दिन तक लग सकते हैं।
उनके आश्रम में हर दिन सुबह 9:30 बजे अलग-अलग टोकन बांटे जाते हैं। इसी टोकन से अगले दिन आप महाराज के दर्शन कर सकते हैं।
बता दें कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। बिना आधार के आपको टोकन मिलने में दिक्कत हो सकती है।
अकेले में बातचीत के लिए टोकन मिलने के बाद आपको अगले दिन सुबह 6:30 बजे आश्रम आ जाना होगा। इसके बाद आप करीब एक घंटे तक आश्रम में महाराज से बात करने के साथ ही प्रश्न पूछ सकते हैं।
अकेलापन दूर करने के 7 बेहतरीन तरीके