भारत विविध भाषाओं और संस्कृतियों का देश है, जहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा और बोली बदल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की कई भाषाएं सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार कर दूसरे देशों में भी अपनी खास पहचान बनाई है।
कुछ भाषाएं तो वहां की ऑफिशियल या व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में भी शामिल हो गई हैं। आइए जानते हैं उन भारतीय भाषाओं के बारे में जो विदेशों में भी बोली जाती हैं।
श्रीलंका में तमिल को ऑफिशियल भाषा का दर्जा प्राप्त है। खासकर उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में तमिल भाषियों की बड़ी आबादी है।
सिंगापुर में तमिल चार ऑफिशियल भाषाओं में शामिल है। तमिल भाषी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत यहां सम्मानित की जाती है।
गुयाना में भोजपुरी एक सांस्कृतिक और व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है, जो प्रवासी भारतीयों की धरोहर है।
सूरीनाम में भोजपुरी को 'सर्नामी हिंदुस्तानी' कहा जाता है। यह वहां की लोकप्रिय स्थानीय भाषाओं में से एक है।
फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। यहां बोली जाने वाली हिंदी भारतीय हिंदी से थोड़ी भिन्न है, जिसे फिजी हिंदी कहा जाता है।
मॉरीशस में भोजपुरी को राष्ट्रीय पहचान मिली है। यह यहां की बड़ी आबादी द्वारा बोली जाती है, हालांकि आधिकारिक नहीं है।
बांग्लादेश की राष्ट्रीय और ऑफिशियल भाषा बांग्ला है, जो भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी बोली जाती है।