Mar 14, 2024

नितिन गडकरी का कभी 135 किलो था वजन, यूं घटाया था 45 किलो

Vivek Yadav

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम हैं जिसमें से एक नाम नितिन गडकरी का भी हैं।

Source: express-archives

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र की नागपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी सीट से वो मौजूदा सांसद भी हैं।

वहीं, एक समय ऐसा भी था जब नितिन गडकरी का वजन 135 किलो तक बढ़ गया था। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे करीब 45 किलो तक अपना वजन घटाया था।

कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं और होटल में उन्हें जो मिलता था खा लेते थे तब उनका वजन 135 किलो तक बढ़ गया था।

उन्होंने अपने खानपान में कोई बदलाव नहीं किया था। अपने मनपसंद की सभी चीजें खाते हैं। बस उन्होंने इसकी मात्रा कम कर दी है।

नितिन गडकरी के वेट लॉस करने का राज प्राणायाम और एक्सरसाइज है। वो हर दिन सवा घंटे योग करते हैं।

नितिन गडकरी किसी भी कार्यक्रम या काम में क्यों न बिजी हों लेकिन वो प्राणायाम और एक्सरसाइज करना नहीं मिस करते हैं।

बता दें कि, प्राणायाम न सिर्फ वजन घटाने बल्कि शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। ये शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बढ़ाता है।

हर सुबह कब्ज से रहते हैं परेशान, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों से करें पेट की गंदगी को साफ