Mar 04, 2025

नेपाल के 9 मशहूर स्ट्रीट फूड्स, तीन तो इंडिया में कहीं भी मिल जाएंगे

Vivek Yadav

नेपाल जहां अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है तो वहीं यहां के कई फूड्स भी दुनिया भर में फेमस है।

आज हम जानेंगे उन 9 नेपाली स्ट्रीट फूड्स के बारे में जो अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं।

9. लक्शा टोकरी (Laksha Tokri)

नेपाल में लक्शा टोकरी भी खूब मशहूर है। दरअसल, आलू को टोकरी के आकार का बनाया जाता है जो कुरकुरा होता है। इसके अंदर तरह-तरह की चटनी, दही और मसाले डाले जाते हैं।

8. तिब्बती थुक्पा (Thukpa)

नेपाल में तिब्बती थुक्पा भी खूब मशहूर है। ये तिब्बती शैली में बनाया गया नूडल सूप है, जिसमें वेजिटेबल या मीट डाला जाता है। ये सर्दियों में पूरे नेपाल में मिल जाएगा।

7. गुन्द्रुक (Gundruk)

गुन्द्रुक नेपाल के पारंपरिक डिशेज में से एक है। इसे फर्मेंटेड हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ बनाया जाता है जिसे जिसे सूप या अचार के साथ परोसा जाता है। (Photo: Gundruk/FB)

6. वाइ वाइ चाउमिन (Wai Wai Chowmein)

नेपाल की वाई-वाई इंस्टेंट नूडल्स पूरे एशिया में मशहूर है। इससे बनी चाउमिन नेपाल के मशहूर स्ट्रीट फूड में से एक है। इसमें सब्जियों और मसालों के साथ फ्राई किया जाता है।

5. समोसा (Samosa)

सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल में भी समोसा खूब मशहूर है।

4. गोलगप्पा (Panipuri)

जिस तरह भारत में किसी भी जगह पर गोलगप्पे मिल जाते हैं उसी तरह नेपाल में भी आपको पानीपुरी काफी आसानी से मिल जाएगी।

3. सेल रोटी (Sel Roti)

नेपाल में सेल रोटी काफी मशहूर है। ये यहां का पारंपरिक डिशी है जो स्वाद में मिठी होती है। सेल रोटी को चावल के आटे से बनाया जाता है और फिर इसे फ्राई किया जाता है।

2. चटामरी (Chatamari)

चटामरी नेपाली स्टाइल में बना पिज्जा होता है जिसे चावल के आटे से बनाया जाता है।

1. मोमो (Momo)

मोमो नेपाल का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इन्हें स्टीम, फ्राइड और तंदूरी स्टाइल में खाया जाता है।

अपने अंदर की शक्ति को कैसे पहचानें? श्री श्री रविशंकर के 10 प्रेरणादायक विचार