Feb 09, 2024

दूसरों को करोड़ों के गिफ्ट देने वाले मुकेश अंबानी नहीं मनाते अपना बर्थडे

Suneet Kumar Singh

मुकेश अंबानी

अथाह संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी के बिजनेस सेंस के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा। लेकिन निजी जिंदगी में वह कैसे हैं इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होगी।

सादगी पसंद

एशिया के सबसे रईस शख्स होने के बाद भी मुकेश अंबानी काफी साधारण कपड़े पहनते हैं। उन्हें अकसर सफेद हार्फ शर्ट और ब्लैक पैंट या फिर सूट में देखा जाता है।

शुद्ध शाकाहारी

मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शराब भी नहीं पीते।

नहीं मनाते बर्थडे

मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मनाना नहीं पसंद। वह मनाते भी नहीं हैं। हालांकि उन्होंने अपने जामनगर प्लांट के कर्मचारियों के साथ अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

करोड़ों के गिफ्ट

खुद का बर्थडे ना मनाने वाले मुकेश अंबानी दूसरों के जन्मदिन पर काफी महंगे गिफ्ट देते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके एक बर्थडे पर प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था।

फैमिली संग डिनर

मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह चाहे कितने भी बिजी रहें लेकिन रविवार का दिन परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं।

मेहमाननवाजी

मुकेश अंबानी अपने घर एंटिलिया में आए मेहमान का आवभगत भी खुद ही करते हैं।

बताय़ा जाता है कि वह मेहमान की पसंद का खाना बनवाते हैं औऱ उन्हें खुद ही सर्व भी करते हैं।

हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देते हैं ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट से स्किप