Feb 14, 2024

मौनी रॉय की फेवरेट है ये चाय, होते हैं खूब फायदे

Vivek Yadav

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय खूबसूरत होने के साथ ही बेहद फिट भी हैं।

Source: @imouniroy/Insta

एक्ट्रेस अपने परफेक्ट फिगर और खूबसूरती को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

मौनी रॉय की फिटनेस का राज उनका डेली वर्कआउट रूटीन है जिसे वो कभी मिस नहीं करती। एक्ट्रेस वेटलिफ्टिंग और योगा डेली करती हैं।

इसके अलावा मौनी रॉय फिट रहने के लिए डांस भी खूब करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि इससे काफी फैट बर्न हो जाता है।

वहीं, एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत मिल्क टी से नहीं बल्कि एक हर्बल चाय से करती हैं। इस चाय के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

दरअसल, मौनी रॉय सुबह उठते ही सबसे पहले ग्रीन टी पीती हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल पाया जाता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है।

ग्रीन टी हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

ऐसा खाना खाकर डायबिटीज को कंट्रोल में रखती हैं सोनम कपूर