Mar 17, 2026

क्या सच में रात में जागने वाले होते हैं ज्यादा इंटेलिजेंट, साइकोलॉजी ने खोला राज

Archana Keshri

सोशल मीडिया पर 'Psychology Facts' तेजी से वायरल होते हैं। ये छोटे-छोटे दावे इतने दिलचस्प होते हैं कि लोग उन्हें तुरंत सच मान लेते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इनमें से कई बातें आधी सच्चाई या गलत समझ पर आधारित होती हैं। आइए इन वायरल साइकोलॉजी फैक्ट्स को समझते हैं, क्या सच है और क्या सिर्फ मिथक।

Source: unsplash

क्या रात में जागने वाले लोग ज्यादा इंटेलिजेंट होते हैं?

यह दावा पूरी तरह गलत नहीं है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि 'नाइट आउल' यानी देर रात तक जागने वाले लोग औसतन थोड़ा ज्यादा IQ स्कोर कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ एक दूसरी सच्चाई भी जुड़ी है, ऐसे लोग अक्सर कम खुश रहते हैं और उनकी नींद की आदतें खराब होती हैं, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं।

Source: unsplash

क्या Vivid Dreams किसी खतरे की चेतावनी होते हैं?

नहीं, सपने भविष्य की चेतावनी नहीं होते। दरअसल, Vivid Dreams यानी बेहद स्पष्ट सपने आपके दिमाग की 'इमोशनल प्रोसेसिंग' का हिस्सा होते हैं। जब आप तनाव, चिंता या किसी गहरी भावना से गुजर रहे होते हैं, तो दिमाग उसे सपनों के जरिए प्रोसेस करता है।

Source: unsplash

क्या आपका पसंदीदा रंग आपके बचपन के सबसे बुरे अनुभव से जुड़ा है?

इस दावे का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। रंग पसंद आमतौर पर आपकी पर्सनैलिटी, कल्चर, और व्यक्तिगत अनुभवों पर निर्भर करती है, ना कि किसी एक ट्रॉमैटिक घटना पर।

Source: unsplash

क्या Small Talk से नफरत करने वाले लोग ज्यादा 'Deep' होते हैं?

यह भी एक ओवरसिंप्लिफिकेशन है। कुछ लोग गहरी बातचीत पसंद करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान या Deep हैं। यह सिर्फ पर्सनल प्रेफरेंस और सोशल स्टाइल का मामला है।

Source: unsplash

क्या लव सॉन्ग सुनते समय जो पहला व्यक्ति याद आता है, उसका आपकी 'सोल' से कनेक्शन होता है?

यह सुनने में रोमांटिक लगता है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह सही नहीं है। असल में, संगीत हमारी यादों और भावनाओं को ट्रिगर करता है। इसलिए कोई खास व्यक्ति याद आ सकता है, जिससे आपका इमोशनल कनेक्शन रहा हो।

Source: unsplash

क्या 16 साल की उम्र में सुना गया म्यूजिक आपकी पर्सनैलिटी तय करता है?

इसमें सच्चाई का हिस्सा है। किशोरावस्था (teenage years) वह समय होता है जब दिमाग मजबूत इमोशनल और आइडेंटिटी-आधारित यादें बनाता है। इसलिए उस उम्र में सुना गया म्यूजिक लंबे समय तक पसंदीदा बना रहता है और आपकी पहचान का हिस्सा बन सकता है।

Source: unsplash

क्या आपका दिमाग महसूस कर सकता है कि कोई आपको पीछे से देख रहा है?

यह भी एक मिथक है। असल में, हमारा दिमाग आसपास के छोटे-छोटे संकेत (जैसे आवाज, हलचल) पकड़ लेता है, जिससे हमें ऐसा महसूस हो सकता है कि कोई हमें देख रहा है, लेकिन यह कोई 'सिक्स्थ सेंस' नहीं है।

Source: unsplash

सिर्फ रोज 10,000 कदम चलना बदल सकता है आपकी सेहत, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे