Jun 18, 2023shreya-tyagi
Source: Freepik
आम खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। आम ही वो वजह है जिसके लिए लोग गर्मी का बेसबरी से इंतजार करते हैं।
किसी को आम का शेक पीना पसंद होता है, तो कई आम से कई तरह की डिश बनाते हैं। वहीं, कइयों को घर पर बनी मैंगो आइसक्रीम बेहद पसंद होती है।
वैसे तो स्वाद के साथ-साथ सेहत पर आम के कई फायदे हैं। आम में फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
इसके अलावा आम का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। हालांकि, कुछ बीमारियों में आम खाना बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए ज्यादा आम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
अर्थराइटिस में आम खाने से प्रॉब्लम बढ़ जाती है। खासतौर पर खट्टा आम खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है।
आम की तासीर गर्म होने के कारण इन्हें अधिक मात्रा में खाने से चेहरे पिपल्स की समस्या हो सकती है।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं, उन्हें आम के सेवन से बचना चाहिए। आम हाजमे को खराब कर सकता है जिससे उल्टी, दस्त आदि की समस्या हो सकती है।
एक मीडियम साइज के आम में लगभग 150 कैलोरीज पाई जाती हैं, ऐसे में जिन लोगों का वजन अधिक तेजी से बढ़ता है उन्हें भी आम का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें