सबसे कम संपत्ति ममता बनर्जी के नाम, जानिए 7 सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की प्रॉपर्टी
Dec 16, 2022
Priya Sinha
देश के कुल 30 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी को छोड़कर बाकी के सभी 29 सीएम करोड़पति हैं। जी हां, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की संपत्ति 16.72 लाख रुपये है।
Source: PTI
दूसरे सबसे गरीब केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं, जिनकी संपत्ति 1.18 करोड़ रुपये है।
Source: PTI
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तीसरे नंबर पर हैं। इनके पास 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
Source: PTI
वहीं, चौथे नंबर पर मणिपूर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हैं। इनकी संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये है।
Source: PTI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर हैं और इनके पास संपत्ति 1.54 करोड़ रुपये है।
Source: PTI
छठे सबसे गरीब मुख्यमंत्री पंजाब के भगवंत मान हैं। इनके पास 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
Source: bhagwantmann1/insta
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सातवें सबसे गरीब सीएम हैं। इनके पास 3.09 करोड़ रुपये की संपत्तिहै।