Jan 06, 2025

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति को किन-किन नामों से जाना जाता है?

SONU GUPTA

मकर संक्रांति का त्योहा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के मुताबिक, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

UP-बिहार में मनाया जाता है खिचड़ी

उत्तर भारत में मकर संक्रांति को संक्रांति और खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी खाई जाती है।

Source: jansatta

दक्षिण भारत में पोंगल

दक्षिण भारत में इस दिन पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल को सेलिब्रेट करते हैं।

Source: freepik

कर्नाटक में एलु बिरोधु

कर्नाटक में मकर संक्रांति को एलु बिरोधु के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं आस-पास के परिवारों में ताजा फल सहित कई चीजों को बांटती हैं।

केरल में विलक्कू

केरल में मकर संक्रांति के दिन विलक्कू को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग सूर्य देव की उपासना करते हैं।

Source: freepik

असम में माघ बिहू

मकर संक्रांति को असम में बिहू के नाम से जाना जाता है।

Source: jansatta

पंजाब में लोहड़ी

वहीं, पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग आग जला कर उसको गोल-गोल घूमते हैं और एक दूसरे को रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न बांटते हैं।

Source: freepik

पहली बार कब मिला था HMPV वायरस का केस? क्या है इसका फुल फॉर्म