Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर जरूर करें इन 7 चीज़ों का दान 

Source: gk_questions_ncert/insta

Jan 14, 2023

Priya Sinha

Source: _hanumann_/insta

साल 2023 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यहां जानें मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ व फलदायी होता है -

शुभ व फलदायी

Source: Freepik

मकर संक्रांति के दिन चावल और काली उड़द दाल की खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

खिचड़ी

Source: Freepik

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के अलावा काले तिल से बनी चीजें दान करने से सूर्यदेव, भगवान विष्णु और शनिदेव तीनों प्रसन्न होते हैं। ध्यान रहें कि मकर संक्रांति के दिन काले तिल के दान से दुर्भाग्य भी दूर होता है।

तिल

Source: Freepik

मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, गुड़ का दान करने से गुरु, शुक्र और शनि तीनों ग्रहों की कृपा बरसती है।

गुड़

Source: Pexel

मकर संक्रांति के दिन नमक का दान भी जरूरी माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

नमक

Source: Pexel

अगर आप कुंडली से शनि और राहु के दोष को खत्म करना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को ऊनी कपड़ों का दान जरीर से करें।

ऊनी वस्त्र

Source: Freepik

मकर संक्रांति पर शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है और शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती हैं। इसके अलावा इस दिन सरसों के तेल का दान भी करना चाहिए।

तेल

Source: Freepik

मकर संक्रांति पर किसी जरूरतमंद को चावल का दान करना बहुत ही लाभदायक है। चावल का दान अक्षय दान माना जाता है।

चावल

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें

Vastu Tips: पूजा के दौरान दीपक जलाने में ना करें ये 6 गलतियां