फलो का सेवन स्किन से लेकर बॉडी के हर अंग के लिए फायदेमंद है।
फलों में विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
हां, कुछ फलों में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है जो शुगर को बढ़ा सकते हैं।
आम बहुत मीठा होता है और उसमें नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।
पका हुआ केला ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है अगर इसका सेवन डायबिटीज में करें तो शुगर बढ़ सकती है।
छोटे दिखने वाले अंगूर में शुगर बहुत ज्यादा होती है। डायबिटीज मरीज और वेट लॉस करने वाले परहेज करें।
ताजे और सूखे दोनों अंजीर में प्राकृतिक चीनी अधिक होती है। वेट लॉस करना है तो कम खाएं।
लीची स्वाद में मीठी और शुगर कंटेंट हाई होती है ज्यादा खाएंगे तो शुगर बढ़ सकती है।
छोटे-छोटे चेरी में शुगर डेंसिटी बहुत अधिक होती है जो शुगर को बढ़ा सकती है।
Pineapple का जूस और गूदा दोनों शुगर से भरपूर होते हैं।