Mar 25, 2024

चाय के साथ ये खाती हैं कंगना रनौत, इस तरह रखती हैं खुद को फिट

Vivek Yadav

बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में उतारा है।

Source: @Kangana Ranaut/FB

अपनी बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत बॉलीवुड की फिट और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं।

कंगना रनौत अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करती हैं। इसके बाद वो चाय पीती हैं।

चाय के साथ एक्ट्रेस भीगे बादाम और किशमिश का सेवन करती हैं। कंगना रनौत को फिल्टर कॉफी भी काफी पसंद है। इसके साथ वो काजू लेना पसंद करती हैं।

बॉलीवुड अदाकारा को नारियल पानी भी काफी पसंद है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नारियल पानी के साथ स्नैक्स लेना पसंद करती हैं। साथ ही वो नींबू पानी या बटर मिल्क का भी खूब सेवन करती हैं।

कंगना रनौत की फिटनेस का राज योग और मेडिटेशन है। एक्ट्रेस एक्सरसाइज के साथ योग भी खूब करती हैं। योग के बाद अदाकारा सीजनल फल का सेवन करती हैं।

इसके अलावा एक्ट्रेस सब्जियों के जूस का भी खूब सेवन करती हैं। स्वाद के लिए एक्ट्रेस नींबू और पुदीना डालती हैं। लंच में एक्ट्रेस को सब्जी, दाल चावल और कढ़ी पसंद है।

रात के भोजन में कंगना रनौत दही चावल या फिर खिचड़ी और सलाद खाना पसंद करती हैं। वहीं, रात में सोने से पहले कंगना हल्दी वाला दूध भी पीती हैं।

होली के हुडदंग में फेवरेट कपड़ों पर लग गया रंग, इन ट्रिक से तुरंत हट जाएंगे दाग