वॉक करना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कुछ लोग सुबह की सैर पसंद करते हैं, तो कुछ लोग रात को सोने से पहले टहलना पसंद करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सोने से पहले वॉक करना सही है या गलत? आइए जानते हैं इस बारे में पूरी सच्चाई।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने से पहले हल्की वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
रात में हल्की वॉक करने से मेटाबॉलिक रेट तेज होता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता।
सोने से पहले वॉक करने से दिमाग शांत होता है और शरीर को आराम महसूस होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
यह तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। मानसिक रूप से शांत रहने से नींद भी जल्दी आती है।
सोने से पहले वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इससे हार्ट हेल्दी रहता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और मसल्स मजबूत होती हैं।
अगर आप सोने से पहले वॉक करने की योजना बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
रात में टहलते समय ज्यादा तेज या कठोर एक्सरसाइज न करें। ज्यादा मेहनत वाले वर्कआउट से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे सोने में दिक्कत हो सकती है।
रात के समय वॉक करते वक्त सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अंधेरे में टहलते समय किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति के साथ जाएं, रिफ्लेक्टिव गियर पहनें, और ट्रैफिक से बचने की कोशिश करें।
रात में टहलते समय हेडफोन का इस्तेमाल करने से आपकी सुनने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, म्यूजिक सुनने से दिमाग में गाने चलते रहते हैं, जिससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
रात में टहलने के बाद तुरंत सोने न जाएं। वॉक के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसे सामान्य होने में करीब 90 मिनट लगते हैं। इसलिए वॉक के बाद थोड़ा रिलैक्स करें, नहाएं और हल्का म्यूजिक सुनें या किताब पढ़ें, ताकि नींद जल्दी आ सके।