Mar 27, 2025

क्या 6 घंटे की नींद पर जिंदा रहना संभव है?

Neha singh

गहरी और लंबी नींद स्वस्थ्य रहने के लिए बेहद जरूरी है। कई लोग 7 से 9 घंटे सोते हैं। वहीं कुछ सिर्फ 6 घंटे की नींद लेते हैं।

Source: freepik

अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जो कई महीनों तक सिर्फ 6 घंटे सोने का रूटीन फॉलो कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

Source: freepik

क्योंकि 6 घंटे या इससे कम नींद लेने पर शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। डॉ. जैस्मीन शेख से जानते हैं इसके बारे में।

Source: freepik

6 घंटे की नींद पर जिंदा रहना संभव है, लेकिन ऐसा लंबे समय तक करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Source: freepik

जो लोग सिर्फ 6 घंटे सोते हैं उनके बार-बार बीमार होने की संभावना होती है। क्योंकि नींद की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।

Source: freepik

इससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, अवसाद, मधुमेह जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Source: freepik

जब हम सोते हैं तब शरीर में साइटोकाइन्स नामक प्रोटीन रिलीज होता है। ये शरीर को इंफेक्शन समेत कई तरह की परेशानियों से बचाता है।

Source: freepik

स्वस्थ्य रहने के लिए व्यस्क व्यक्ति को 7 से 9 घंटे तक सोना चाहिए। ऐसा करने से प्रतिरक्षा कोशिकाएं आपको बीमार पड़ने से बचा सकती हैं।

Source: freepik

रात को सोते समय बालों में कौन सा तेल लगा चाहिए?