May 02, 2025

बिना वीजा इन 5 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय नागरिक

Nitesh Dubey

पिछले कुछ सालों में भारतीयों का विदेश यात्रा के प्रति रुझान बढ़ा है। कई खूबसूरत देश ऐसे भी हैं, जो भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देते हैं। ऐसे में भारतीय नागरिक केवल पासपोर्ट लेकर इन देशों की यात्रा कर सकते हैं।

कई देश ऐसे हैं जो 14 दिन तक बिना वीजा के भारतीय नागरिकों को रहने देते हैं तो वहीं कुछ देशों में 90 दिन तक भी भारतीय नागरिक वहां ठहर सकते हैं।

आइए जानते हैं उन पांच खूबसूरत देशों के बारे में जो भारतीय यात्रियों को वीजा फ्री एंट्री देते हैं।

भूटान

भूटान भारत के नागरिकों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता है। यह देश काफी सुंदर है और काफी कम पैसे में आप यहां पर ट्रैवल कर सकते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका भी भारतीय नागरिकों को बिना वीजा की एंट्री देता है। श्रीलंका एक बेहद ही खूबसूरत देश है और यहां पर आप काफी सस्ते में ट्रैवल कर सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड भी भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता है। भारतीय नागरिक 60 दिनों तक बिना वीजा के थाईलैंड में रह सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर इमीग्रेशन ऑफिस के माध्यम से 30 दिन तक इसका विस्तार भी करवा सकते हैं।

मॉरीशस

मॉरीशस भी भारतीय नागरिकों को बिना वीजा की एंट्री देता है। यहां पर भारतीय पर्यटक 90 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यह देश भी काफी खूबसूरत है।

मालदीव

मालदीव भारतीय नागरिकों को 60 दिन तक वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता है। मालदीव बड़ी संख्या में भारतीय जाते हैं और यह देश काफी खूबसूरत भी है।

कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए बॉडी लैंग्वेज को कैसे सुधारें?