Jul 03, 2025

भारत के किस राज्य में अनार का उत्पादन सर्वाधिक?

Suraj Tiwari

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

अनार स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, कई बीमारियों में डॉक्टर इसके सेवन की सलाह देते हैं।

पोषक तत्व

अनार में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

फाइबर और आयरन

अनार में फाइबर, आयरन, विटामिन, पोटैशियम और जिंक समेत कई पोषक तत्व होते हैं।

अनार का जूस

कुछ लोग अनार का जूस पीते है तो कोई अनार को ऐसे ही खाना पसंद करता है।

सबसे ज्यादा उत्पादन

जिस अनार का आप सेवन करते हैं उसका सबसे ज्यादा उत्पादन किस राज्य में होता है, क्या आपको पता है?

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अनार का सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है।

अव्वल राज्य

अनार उत्पादन में महाराष्ट्र राज्य अव्वल है, यहां के किसान हर वर्ष बंपर अनार का उत्पादन करते हैं।

मिट्टी और जलवायु

महाराष्ट्र की मिट्टी और जलवायु अनार की खेती के लिए काफी बेहतर होती है, इस वजह से यहां सबसे ज्यादा पैदावार होती है।

54 फीसदी उत्पादन

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के मुताबिक देश के कुल अनार उत्पादन का 54 फीसदी उत्पादन महाराष्ट्र में होता है।

गुड़हल का पानी पीने के फायदे