Mar 19, 2024

कमजोरी नहीं, शरीर में दिख रहे ये संकेत हैं लो BP के लक्षण

Shreya Tyagi

उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो बीते कुछ वर्षों में बेहद आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीपी हाई होने से अलग ब्लड प्रेशर का लो हो जाना भी उतना ही खतरनाक है?

Source: freepik

राहत की बात यह है कि ब्लड प्रेशर लो होने पर आपके शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जिनकी समय रहते पहचान कर आप सही इलाज का सहारा ले सकते हैं।

Source: freepik

हृदय स्वास्थ्य में सुधार से लेकर श्वसन प्रणाली को सही रखने तक, पैदल चलने से कई लाभ मिलते हैं।

Source: freepik

बीपी हाई होने से अलग ब्लड प्रेशर का लो हो जाना भी उतना ही खतरनाक है। हालांकि, इस स्थिति को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

Source: freepik

बीपी लो होने पर सबसे पहले पीड़ित को थकान और आलस जकड़ लेता है। इस स्थिति में पीड़ित खुद को बेहद कमजोर और थका हुआ महसूस करता है।

Source: freepik

बीपी लो होने पर व्यक्ति को नींद अधिक आती है और काम पर फोकस करने में परेशानी होने लगती है।

Source: freepik

बीपी लो होने पर बैचेनी और घबराबट का एहसास परेशान करने लगता है। साथ ही हाथ-पैरों में सुननता बढ़ जाती है और शरीर ठंडा पड़ने लगता है।

Source: freepik

बीपी लो होने पर चक्कर आना, बेहोशी या सांस लेने से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

Source: freepik

इन सब से अलग बीपी अधिक लो होने पर पीड़ित को ठीक से दिखाई न देना या आंखों के आगे अंधेरा छा जाना, चेहरे का रंग सफेद पड़ जाना जैसी परेशानियों से भी जूझना पड़ सकता है।

Source: freepik

लंदन से पेरिस तक में Nowruz की धूम, जानें किसकी याद में मनाया जाता है