May 21, 2024
सेब सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
Source: pexels
मार्केट में जब हम सेब खरीदने जाते हैं तो चमकता हुआ लाल सेब हमें ज्यादा अट्रैक्ट करता है।
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि, लाल सेब पर एक चीज की परत चढ़ाई जाती है जिसके चलते ये अधिक चमकता है।
दरअसल, सेब पर वैक्स यानी मोम की परत चढ़ाई जाती है जो सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे इसका पता करें और इसके साइड इफेक्ट क्या-क्या हैं।
वैक्स लगाने से सेब तक मॉइश्चर नहीं पहुंचता जिससे ये काफी दिनों तक चलता है। यही वजह है कि अब लोग सेब को छीलकर खाते हैं।
मोम वाले सेब के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके साथ ही इसके सेवन से बड़ी आंत और छोटी आंत भी प्रभावित होती है।
सेब पर मोम की कोटिंग हुई है कि नहीं ये पता करने के लिए एक कटोरे या सिंक में सेब को रखकर उस पर उबलता पानी डालें। अगर मोम की परत होगी तो पानी डालते ही सफेद परत नजर आने लगेगी।
कौन सा सपना किसी को नहीं बताना चाहिए?