May 26, 2025
शाकाहारी लोगों के लिए पनीर बेस्ट ऑप्शन होता है। उन्हें जब भी कुछ अच्छा खाने का मन होता है तो उनके मन में पनीर का ही ख्याल आता है।
लेकिन आजकल बाजार में मिलावटी या नकली पनीर मिलने लगे हैं। इस वजह से कई बार लोग मन होने के बाद भी पनीर नहीं खाते हैं या फिर नकली पनीर खाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि असली और नकली पनीर की पहचान कैसे करनी है।
सबसे पहले बाजार से पनीर लाने के बाद उसे आप एक तरफ रख दें। फिर पानी गर्म करें। ध्यान रहे पानी गर्म हो पर खौलती हुई ना हो।
फिर आप पनीर के कुछ टुकड़े करें और उसे उस गर्म पानी में डाल दें और थोड़े समय के लिए छोड़ दें।
लगभग 10 मिनट बाद आप देखें कि अगर पनीर के टुकड़े जस के तस पानी में हैं, उन्होंने अपने आकार नहीं बदले या उनकी महक में कोई परिवर्तन नहीं आया, तो वो असली पनीर है।
हालांकि, अंग गर्म पानी में जाने के बाद पनीर का आकार बदल गया हो और उससे बदबू सी आ रही हो तो समझ जाएं कि पनीर नकली या मिलावटी है। साथ ही अगर गर्म पानी के सतह पर झाग बन गया हो या तेल सा कुछ तैर रहा हो तो भी पनीर नकली है।
खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने के 8 फायदे