क्या आप जानते हैं कि आपका खाना पचने में कितना समय लगता है?

क्या आपने कभी सोचा है कि खाने को पचने में कितना समय लगता है? पाचन का मतलब है बड़े भोजन के टुकड़ों को छोटे-छोटे पार्टिकल्स में तोड़कर ब्लड स्ट्रीम में एब्जॉर्ब करना। यह प्रक्रिया पूरी होने में 24 से 72 घंटे तक का समय लग सकता है।

हालांकि, पाचन समय को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं, जैसे व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य, मेटाबोलिज्म, आयु और यहां तक कि जेंडर भी। आपने भी यह महसूस किया होगा कि कुछ फूड्स आपको जल्दी भूख का एहसास कराते हैं, जबकि कुछ लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि सभी चीजों को पचने में अलग-अलग समय लगता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा और कितनी मात्रा में भोजन किया है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह के भोजन को पचने में कितना समय लगता है।

पानी

पानी को पचने में सामान्यतः 10 से 20 मिनट का समय लगता है। हालांकि, यदि आप भोजन के बाद पानी पीते हैं, तो उसे एब्जॉर्ब होने में 2 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है।

साधारण तरल पदार्थ

तरल पदार्थ जैसे फल का जूस, चाय, कॉफी और सोडा को पचने में लगभग 20 से 40 मिनट का समय लगता है, जो आमतौर पर जल्दी पचने वाले होते हैं।

जटिल तरल पदार्थ

स्मूदी, प्रोटीन शेक औरबोन ब्रोथ जैसे जटिल तरल पदार्थों को पचने में 40 से 60 मिनट तक का समय लग सकता है।

मछली और अंडे

मछली और अंडों को पचने में 30 से 50 मिनट का समय लगता है। खासकर अंडे की जर्दी को 30 मिनट में और पूरे अंडे को 45 मिनट में पचाया जा सकता है।

भारतीय आहार

भारतीय भोजन जैसे चावल, रोटी और दाल को पचने में 1 से 3 घंटे का समय लगता है। इनमें कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन होते हैं, जो समय लेते हैं।

दूध, पनीर, मक्खन

दूध, पनीर, और मक्खन जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को पचने में 2 से 4 घंटे का समय लग सकता है, क्योंकि इनमें वसा और प्रोटीन होते हैं।

मेवे और सूखे फल

सूखे फल और मेवे, जैसे बादाम, काजू, अखरोट, आदि को पचने में 2.5 से 3 घंटे का समय लगता है। खासकर, तिल और सूरजमुखी जैसे बीज, जिनमें वसा अधिक होती है, पचने में करीब 2 घंटे लग सकते हैं।

चिकन

मुर्गे का मांस, जो प्रोटीन और वसा से भरपूर होता है, पचने में 12 से 24 घंटे तक का समय ले सकता है। यह समय अलग-अलग लोगों में भिन्न हो सकता है, क्योंकि मांसाहारी भोजन को पचाने में शरीर को अधिक समय और ऊर्जा की आवश्यकता होती है।