नींद हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। सभी लोगों को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना चाहिए। ऐसा न करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जिस तरह अच्छी सेहत के लिए समय पर खाना-पीना जरूरी है, उसी तरह अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है।
जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर और दिमाग रिकवरी मोड में होता है। इससे हमें अगले दिन के लिए नई एनर्जी मिलती है और फिजिकल व मेंटल परफॉर्मेंस बेहतर होता है।
वहीं पर्याप्त नींद न लेने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपने नोटिस किया होगा कि अगर इंसान नींद पूरी नहीं करता, तो पूरे दिन उसका मूड खराब रहता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो पूरी नींद न लेने से कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इनमें स्ट्रोक और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं।
इसके साथ ही एनर्जी लेवल, मेंटल कंडीशन, कंसंट्रेशन और सोचने की क्षमता भी प्रभावित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इंसान बिना सोए कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है?
आपको बता दें, जिस तरह से बिना खाए-पिए एक समय के बाद इंसान की मौत हो जाती है, उसी तरह एक इंसान बिना सोए भी मर सकता है।
एक रिसर्च के अनुसार, अगर कोई इंसान लगातार 11 दिन तक बिल्कुल न सोए तो उसकी मौत हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति सोना बंद कर दे तो उसे शुरुआत में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, लेकिन 2-3 दिन बाद उसे बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगेगीं।
रोज 8 घंटे की भरपूर नींद लें। इससे तनाव कम होता है और रात भर में नई कोशिकाओं के विकास के साथ आपकी त्वचा की मरम्मत होती है।