Jul 03, 2025
नारियल का तेल सर्दी के मौसम में खूब किया जाता है। इससे त्वचा मुलायम रहती है।
लेकिन क्या आपको पता है कि नारियल का तेल कैसे निकलता है। आइए जानते हैं:
नारियल का तेल निकालने के लिए पानी वाला नारियल लिया जाता है और फिर उसका ऊपरी छिलका हटाया जाता है।
नारियल के छिलके से सफेद गुद्दे को अलग किया जाता है ये तेल का मुख्य स्रोत होता है।
इसके बाद गुद्दे को धूप में या गैस पर सुखाया जाता है ताकि उसकी नमी कम हो जाए। सूखे गुद्दे से अधिक तेल निकलता है।
सुखे गुद्दे को कद्दूकस या ग्राइंडर में पीसकर बारीक किया जाता है जिससे तेल निकालने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
कद्दूकस किए गए नारियल को मिट्टी के चक्की या हाइड्रोलिक प्रेस में दबाया जाता है, जिससे तेल अलग होकर निकलता है।
इसके साथ ही कोल्ड प्रेस या सेंट्रीफ्यूज मशीन का उपयोग किया जाता है, जो तापमान को नियंत्रित रखते हुए शुद्ध तेल निकलता है।
इसके बाद तेल को कपड़े या फिर फिल्टर से छाना जाता है ताकि उसमें से अशुद्धियां हट जाएं।
घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये 8 लंबे इनडोर प्लांट्स