Jun 23, 2023shreya-tyagi

Source: Freepik

किचन में मौजूद इन चीजों से पाएं अपर लिप्स के बालों से छुटकारा, धीरे-धीरे कम हो जाएगी अनवांटेड हेयर की ग्रोथ

चेहरे पर अनवांटेड हेयर खूबसूरती में दाग लगाने के साथ-साथ कई बार शर्मिंदी का कारण भी बन जाते हैं।  

खासकर अपर लिप्स एरिया में अनवांटेड हेयर काफी ज्यादा भद्दे नजर आते हैं।

ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को हर कुछ दिनों में पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

हालांकि, आप किचन में मौजूद कुछ खास चीजों की मदद से भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

इसके लिए आप हल्दी, दूध और थोड़ा सा शहद मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को अपर लिप्स एरिया में 15 से 20 मिनट तक लगाने और पूरी तरह से सुख जाने पर गुनगुने पानी से धोने से इस एरिया के बाल कम किए जा सकते हैं।

दो बड़े चम्मच चने का आटा, एक बड़ा चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर भी एक पेस्ट तैयार किया जा सकता है।

इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाने और हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में गीली उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़ने से भी अनवांटेड हेयर से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसके अलावा शहद और नींबू से भी अपर लिप्स के अनवांटेड हेयर हटाए जा सकते हैं।

इसके लिए शहद और नींबू के मिश्रण को बालों वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें।

इसके बाद एक छोटे कॉटन के कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं, पानी को निचोड़ें और जहां पर मिश्रण लगाया है वहां पर रखकर इसे उखाड़ने की कोशिश करें।

इन तरीकों की मदद से आप घर पर ही आसानी से अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पा सकती हैं। साथ ही ऐसा करने से धीरे-धीरे इस एरिया में बाल आना भी कम हो जाएंगे।