Jun 16, 2023shreya-tyagi
Source: Freepik
गर्मी के मौसम में खुद को कूल रखने के लिए अधिकतर लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं।
AC की तरह कूलर का पर्यावरण पर कोई नुकसान नहीं है, साथ ही कम पैसों में आ जाने के चलते ये बजट पर भी अधिक असर नहीं डालता है।
हालांकि, कई बार कूलर के अंदर से मछली जैसी दुर्गंध आने लगती है, जिसके चलते कमरे के अंदर सांस तक लेना मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी कूलर से आने वाली इस गंध से परेशान हैं, तो यहां हम आपको इससे छुटकारा पाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।
बता दें कि कूलर से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण इसकी सफाई में लापरवाही है। ठीक ढंग से सफाई ना होने के चलते समय के साथ कूलर में मौजूद पानी सड़ने लगता है।
वहीं, लंबे समय तक कूलर का पानी ना बदला जाए, तो इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर कूलर का पानी बदल दें।
साथ ही बदबू से निजात पाने के लिए आप नीम की पत्तियों का सहारा ले सकते हैं। ये बदबू और बैक्टीरिया दोनों को खत्म करने में असरदार साबित होती हैं।
इसके लिए नीम की पत्तियों को एक कपड़े में बांध लें और फिर इसे कूलर के अंदर डाल दें। ऐसा करने से कूलर के अंदर से बदबू नहीं आएगी और ये पानी में कीड़े भी नहीं पनपने देगा।
कूलर को धूप में रखने से भी इसके पानी में अधिक तेजी से बैक्टीरिया पनपते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
इसके अलावा आप कूलर के पानी में बेकिंग सोडा डालकर भी दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें