Mar 18, 2024

होलिका दहन की रात आजमाएं ये चमत्कारिक टोटके, बदल सकती है किस्मत

Vivek Yadav

होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी तो वहीं, होलिका दहन एक दिन पहले यानी 24 मार्च किया जाएगा।

Source: express-archives

मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की रात कुछ उपायों को करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

होली के दिन सुबह होलिका दहन की राख को पूरे घर में छिड़कने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

मान्यताओं के अनुसार, अगर घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है तो होलिका दहन में एक पान में एक बताशा और दो लौंग रखकर अर्पित कर दें।

इसके बाद इसकी राख को घर लाएं और उस रोगी के शरीर पर लगा दें। इससे बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

वहीं यह भी मान्यता है कि, होलिका दहन की राख को किसी लाल कपड़े में तांबे के साथ छेद वाले सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन में वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की शाम को 7-8 लौंग तवे पर रखकर जला दें और फिर उन्हें घर के किसी कोने में रख दें।

ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

डायबिटीज में जहर से कम नहीं हैं ये सब्जियां, तेजी से बढ़ाती हैं ब्लड शुगर