Mar 17, 2024

मथुरा ही नहीं इन शहरों की भी खूब मशहूर है होली

Vivek Yadav

इस बार रंगों का त्योहार होली 25 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। मथुरा की होली न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय है। हालांकि, देश कई और शहरों की भी होली खूब मशहूर है।

Source: express-archives

लट्ठमार होली

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के बरसाना की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। इस दिन महिलाएं डंडे या फिर लट्ठ से पुरुषों को मारती हैं और बचने के लिए वो ढाल का इस्तेमाल करते हैं।

Source: express-archives

लड्डू मार होली

बरसाना में ही होली से कुछ दिन पहले लड्डू मार होली खेली जाती है। मंदिर के पंडित लड्डू का भोग लगाने के बात भक्तों पर लड्डू फेंकते हैं।

Source: express-archives

मसान की होली

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट की मसान की होली भी दुनियाभर में खूब मशहूर है। यहां चिता की राख से होली खेली जाती है।

Source: express-archives

मान्यता

मान्यता है कि, रंगभरी एकादशी के अगले दिन बाबा विश्वनाथ ने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर अपने गणों के साथ होली खेली थी। जिसके बाद से ये परंपरा चलती आ रही है।

Source: express-archives

छतरी होली

बिहार के समस्तीपुर जिले के धमौन गांव में बिल्कुल अलग तरह से होली मनाई जाती है। यहां की छतरी होली काफी मशहूर है।

Source: express-archives

जूतामार होली

जूतामार होली सिर्फ उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मनाई जाती है। कहा जाता है कि, इस होली की शुरुआत अंग्रेजों के प्रति जनता के गुस्से को बाहर निकालने के लिए किया गया था।

Source: express-archives

हंपी

कर्नाटक के हंपी शहर की भी होली खूब मशहूर है। हंपी की गलियों में होली के दिन ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकाला जाता है जिसमें लोग नाचते गाते हैं।

Source: express-archives

लंच में ऐसा भोजन करते हैं पीएम मोदी, योग के बाद पीते हैं ये हर्बल टी