Dec 16, 2023 Priya Sinha

(Source: Freepik)

बादाम खाने का ये है सही तरीका, भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन ई, फाइबर से भरपूर बादाम एक हेल्दी ड्राय फ्रूट है।

बादाम खाने से हार्ट हेल्दी, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में और हड्डियां मजबूत रहती हैं।

पर क्या आप जानते हैं बादाम खाने का एक सही तरीका होता है।

अक्सर लोग बादाम खाते वक्त भूलकर कर देते हैं ये 5 गलतियां –

बादाम खाते वक्त पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें। ना तो इसे बहुत ज्यादा और ना ही कम खाएं।

बादाम को सॉल्टी और फ्राइड करके ना खाएं क्योंकि इससे उनका न्यूट्रिशन लेवल कम हो सकता है।

बादाम को अगर रेगुलर नहीं खाया जाएं तो आपको अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। एक दिन में 4-5 भीगे हुए बादाम ही खाएं।

जिन लोगों को बादाम से एलर्जी है, आपको निगलने में कठिनाई होती है या आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो बादाम गलकी से भी ना खाएं।

बादाम को सही तरीके से स्टोर करना भी बहुत जरूरी है। इन्हें हमेशा एक एयरटाइट कंटेनर में ठंडी, सूखी जगह पर ही रखें।