Mar 04, 2025

चाकू से चूड़ी तक, जानिए किन चीजों के लिए दुनिया भर में फेमस हैं उत्तर प्रदेश के ये 10 शहर

Archana Keshri

उत्तर प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खास उद्योगों के लिए जाना जाता है। यहां के विभिन्न शहर अपनी अनूठी वस्तुओं और विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं, यूपी के उन शहरों के बारे में, जो अपने खास उत्पादों के लिए जाने जाते हैं।

Source: pexels

फिरोजाबाद - चूड़ियों का शहर

फिरोजाबाद को चूड़ियों का शहर कहा जाता है। यहां बनने वाली चूड़ियां न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी निर्यात की जाती हैं। यहां की कांच की चूड़ियों की चमक और सुंदरता हर महिला को आकर्षित करती है।

Source: pexels

रामपुर - चाकू के लिए प्रसिद्ध

रामपुर की छुरी और चाकू पूरे देश में मशहूर हैं। यहां विभिन्न प्रकार के चाकू और छुरियां बनाई जाती हैं, जो अपनी मजबूती और धार के लिए जानी जाती हैं।

Source: pexels

बरेली - झुमका और सुरमा

बरेली झुमका और सुरमा के लिए प्रसिद्ध है। बरेली में झुमका चौराहा भी है, जो इसकी विशेष पहचान को दर्शाता है। यहां का सुरमा भी बहुत प्रसिद्ध है, जिसे देश-विदेश में पसंद किया जाता है।

Source: pexels

बनारस - बनारसी साड़ियां

बनारस की बनारसी साड़ियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इनकी बुनाई और डिज़ाइन इतनी खास होती है कि सालों बाद भी इनकी चमक बनी रहती है। बनारस जाने पर वहां की खास साड़ी लेना न भूलें।

Source: pexels

कानपुर - चमड़े का कारोबार

कानपुर को चमड़े के उद्योग के लिए जाना जाता है। यहां लेदर के बैग, बेल्ट, पर्स, जूते आदि का बड़ा व्यापार होता है। कानपुर के लेदर प्रोडक्ट्स पूरे देश में सप्लाई किए जाते हैं।

Source: pexels

लखनऊ - चिकनकारी कढ़ाई

लखनऊ अपनी चिकनकारी कढ़ाई के लिए मशहूर है। यहां हाथ से की जाने वाली चिकनकारी पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए है। इसके अलावा लखनऊ का नवाबी खाना भी बहुत प्रसिद्ध है।

Source: pexels

मुरादाबाद - पीतल नगरी

मुरादाबाद को पीतल नगरी कहा जाता है। यहां पीतल के बर्तन, मूर्तियां और अन्य सजावटी सामान बनाए जाते हैं, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं।

Source: pexels

कन्नौज - इत्र और परफ्यूम

कन्नौज को इत्र नगरी कहा जाता है। यहां प्राकृतिक और शुद्ध इत्र बनाए जाते हैं, जिनकी खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहती है। कन्नौज का इत्र दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।

Source: pexels

आगरा - हैंड क्राफ्ट और मार्बल

आगरा ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां का हैंड क्राफ्ट और मार्बल से बने उत्पाद भी काफी मशहूर हैं। आगरा के संगमरमर की नक्काशी का काम पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है।

Source: pexels

सहारनपुर - लकड़ी का फर्नीचर

सहारनपुर अपनी लकड़ी की नक्काशी और फर्नीचर के लिए प्रसिद्ध है। यहां लकड़ी से बनी सजावटी चीजें और फर्नीचर का बड़ा व्यापार होता है।

Source: pexels

नेपाल के 9 मशहूर स्ट्रीट फूड्स, तीन तो इंडिया में कहीं भी मिल जाएंगे