Apr 22, 2024

बढ़ती उम्र के असर को रोकने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, आज से ही कर दें शुरु

Archana Keshri

बढ़ती उम्र के साथ, हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं। मांसपेशियां कमजोर होती हैं, हड्डियां कमजोर होती हैं, और स्किन में झुर्रियां आने लगती हैं। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य में गिरावट एक सामान्य प्रक्रिया है।

Source: pexels

लेकिन अगर आप अपने खानपान की कुछ बुरी आदतों को संभाल लें और रोजाना कुछ एक्सरसाइज करें तो आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।

Source: pexels

आपको बता दें, नियमित व्यायाम करके आप बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में जो बढ़ती उम्र के असर को रोकने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Source: pexels

वॉक करना

वॉक करना एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है जिसे हर उम्र के लोगों को करना चाहिए। वॉक करने से मांसपेशियों की ताकत और संतुलन में सुधार होता है।

Source: pexels

योग

योग शरीर को फिट और स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है। यह शरीर में लचीलेपन, ताकत और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है और तनाव और चिंता को कम करने में भी असरदार होता है।

Source: pexels

बैलेंस एक्सरसाइज

बैलेंस एक्सरसाइज करने से पैरों की संतुलन क्षमता में सुधार होता है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से गिरने के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

Source: pexels

कपालभाति

कई बार स्ट्रेस के कारण शरीर पर समय से पहले बुढ़ापे का असर दिखने लगता है। इससे बचने के लिए कपालभाति बहुत उपयोगी है। इससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, नसें मजबूत होती हैं और चेहरे पर चमक आती है।

Source: pexels

स्विमिंग

स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जो जोड़ों पर दबाव डाले बिना पूरे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह दिल की सेहत और मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करती है।

Source: pexels

गर्मियों में ऑयली हो जाती है स्कैल्प? अपनाएं ये नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा