Jun 24, 2023shreya-tyagi
Source: Freepik
बकरीद या ईद अल-अधा आने में अब बस कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में हर कोई जोरो-शोरो से इसकी तैयारियों में लगा है।
खासकर महिलाएं तो अभी से शॉपिंग में व्यस्त हो गई हैं। ईद के मौके पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं।
हालांकि, कई बार खूब चाव से लगवाई गई मेहंदी का रंग उतना गहरा नहीं रच पाता है। ऐसे में आप कुछ खास तरीकों की मदद ले सकते हैं।
इसके लिए मेहंदी रचे हाथों को धोने के बाद इस पर नीलगिरी का तेल लगा लें। ये तेल मेहंदी के रंग को काला करने में आपकी मदद करेगा।
मेहंदी को धोने के बाद आप इसपर विक्स या अचार का तेल लगा सकते हैं, ये भी इसके रंग को गाढ़ा करने का काम करेगा।
आप चाहें तो हल्की गीली मेहंदी पर चीनी और नींबू के रस का मिश्रण लगा सकती हैं, इससे भी आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए लौंग का धुआं भी अच्छा नुस्खा है।
इन सब के अलावा मेहंदी के सूखकर झड़ने के बाद इसपर चूना रगड़ने से भी रंग गहरा आता है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें