Jun 24, 2025
दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस तपती गर्मी के कारण लोग परेशान भी हैं और बीमार भी हो रहे हैं।
गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है। तपती गर्मी में हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमारे शरीर के अंदर पानी की मात्रा कम ना हो और समय-समय पर पानी पीते रहें।
भीषण गर्मी के दौरान आप इन पांच फलों का सेवन कर खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं।
अगर आप तरबूज खाने शौकीन हैं तो गर्मी के मौसम में जरूर इसका सेवन करना चाहिए। तरबूज के अंदर 92 फीसदी पानी होता है और गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखता है।
गर्मी के मौसम में खीरा का सेवन भी कारगर साबित हो सकता है। खीरा में 95 फीसदी पानी होता है और यह विटामिन K और पोटेशियम की मात्रा से भरपूर होता है।
गर्मी में संतरे का भी सेवन कर सकते हैं। संतरे में 87 फ़ीसदी पानी होता है और यह विटामिन C से भरपूर होता है। संतरा इम्यूनिटी बूस्टर फल भी है।
गर्मी के मौसम में आप स्ट्रॉबेरी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर 91 फ़ीसदी पानी होता है। स्ट्रॉबेरी फाइबर और विटामिन C से भरपूर होता है, जो हाइड्रेट रहने के लिए काफी मददगार साबित होगा।
गर्मी में आप पपीते का भी सेवन कर सकते हैं। पपीता पाचन में काफी मददगार होता है और इसमें 88 फ़ीसदी पानी होता है।
बुजुर्गों के अनुभव से क्या सीख सकते हैं युवा?