May 21, 2024

बिस्तर पर लेटे-लेटे करे ये काम, एक हफ्ते में गायब हो जाएगी पेट की एक्स्ट्रा चर्बी

Archana Keshri

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि उन्हें एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है। दिनभर का रूटीन शरीर में वजन बढ़ता रहता है। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ हार्मोनल बदलाव के कारण भी वजन बढ़ने लगता है।

Source: pexels

खासतौर पर पेट के आस-पास चर्बी बढ़ने लगती है। लेकिन समय की कमी के कारण लोग एक्सरसाइज और योग करने से बचते हैं। मगर आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिनके लिए आपको समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Source: pexels

ये सभी एक्सरसाइज आप सुबह बिस्तर पर लेटे-लेटे ही करे लेंगे। इन एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ आपके पेट की चर्बी कम होगी बल्कि सुबह का आलस भी दूर होगा और आपका शरीर में फुर्ती आएगी। साथ ही पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी।

Source: pexels

लेग रेज

पेट की चर्बी कम करने के लिए आप बिस्तर पर लेटकर लेग रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को सीधा ऊपर उठाना है। फिर धीरे-धीरे इसे नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को लगभग 5 मिनट तक करें।

Source: pexels

क्रंच

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सीधा लेटना होगा। फिर हाथों को सिर के पीछे रखते हुए पैरों को 45 डिग्री पर रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को आधा ऊपर उठाना होगा। इस एक्सरसाइज से फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

Source: pexels

विंडशील्ड वाइपर

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले बिस्तर पर सीधा लेट जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को दोनों दिशाओं में बिल्कुल हल्का छोड़ते हुए फैला लें। इसके बाद अपने पैरों को आपस में जोड़ते हुए 90 डिग्री एंगल पर ऊपर उठाएं। अब पैरों को चारों दिशाओं में घूमते हुए गोल चक्कर लगाएं।

Source: pexels

भुजंगासन

एक्सरसाइज के अलावा आप कुछ योग भी कर सकते हैं। जिनमें से एक है भुजंगासन। इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हथेलियों को शरीर के दोनों ओर रखकर शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और पीछे की ओर मोड़ें। कुछ देर तक इसी मुद्रा में रहें और फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

Source: pexels

बालासन

दूसरा योग बालासन आप बिस्तर पर भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले बिस्तर पर बैठ जाएं और फिर अपने दोनों पैरों को घुटनों से पीछे की ओर मोड़ें। अब अपने हाथों को सामने की ओर लाएं और अपनी पीठ को आगे की ओर झुकाएं और अपने सिर को बिस्तर पर टिका दें। इस योगासन को आप लगभग 30 सेकंड से एक मिनट तक होल्ड करके छोड़ सकते हैं।

Source: pexels

सेब जितना लाल उतना खतरनाक! चढ़ाई जाती है इस चीज की परत