Jun 06, 2025

अगर रोजाना पिएंगे ये ड्रिंक तो लीवर और स्किन के साथ ब्लड हेल्थ भी होगा बेहतर

Archana Keshri

चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है, जो न सिर्फ रंग में गहरा होता है बल्कि इसके सेहत से जुड़े फायदे भी उतने ही गहरे हैं। यह एक जड़ वाला सब्जी है, जिसका इस्तेमाल सब्जियों में, सलाद में या फिर जूस के रूप में किया जाता है। खास बात ये है कि चुकंदर का स्वाद जितना अनोखा होता है, उससे कहीं ज्यादा इसके स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

अगर आप रोजाना एक गिलास ताजा चुकंदर का जूस पीने की आदत बना लें, तो यह आपकी सेहत में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि चुकंदर का जूस रोजाना पीने से शरीर पर क्या असर होता है:

खून की कमी होगी दूर

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसका नियमित सेवन एनीमिया (खून की कमी) से बचाव करता है और थकान या कमजोरी महसूस नहीं होने देता।

एनर्जी का पावरहाउस

रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पीने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। यह शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाता है और थकावट जल्दी नहीं होती। खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

लिवर को रखे डिटॉक्स

चुकंदर में मौजूद बीटालेन और एंटीऑक्सीडेंट लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। यह लिवर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और सूजन को कम करता है।

वजन घटाने में सहायक

चुकंदर का जूस लो कैलोरी और हाई फाइबर युक्त होता है। इसका मतलब यह है कि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी क्रेविंग को कम करता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग में मदद मिलती है।

स्किन बने ग्लोइंग और हेल्दी

विटामिन सी से भरपूर चुकंदर त्वचा को अंदर से पोषण देता है। यह डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।

कैंसर से बचाव

चुकंदर के गहरे लाल रंग के पीछे ‘बेटालेन’ नामक एक पिगमेंट होता है, जो एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे हाई बीपी कंट्रोल में रहता है।

चुकंदर का जूस कब और कैसे पिएं?

चुकंदर का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या फिर नाश्ते के साथ माना जाता है। इससे जूस के न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से शरीर में एब्जॉर्ब होते हैं और पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस होता है।

ध्यान रखें:

चुकंदर का जूस हमेशा ताजा बनाकर पिएं। शुरुआत में आधा गिलास जूस से शुरुआत करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे ब्लड प्रेशर लो महसूस हो सकता है। किसी मौजूदा मेडिकल कंडीशन के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लाइफ में हर किसी को एक बार जरूर पढ़नी चाहिए ये 5 किताबें