Jan 28, 2026

क्या तकिए के बिना सोना आपकी रीढ़ को फायदा पहुंचा सकता है?

Archana Keshri

हम अपनी जिंदगी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा सोते हुए बिताते हैं। ऐसे में यह सवाल बेहद अहम हो जाता है कि हम कैसे सोते हैं, क्योंकि यही तय करता है कि शरीर रात में खुद को कितना ठीक कर पाता है।

Source: pexels

आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प दावा चर्चा में है, बिना तकिया सोना रीढ़ (Spine) के लिए फायदेमंद हो सकता है और कमर दर्द कम कर सकता है। लेकिन क्या यह हर किसी के लिए सही है?

Source: pexels

रीढ़ की प्राकृतिक बनावट और नींद का रिश्ता

हमारी रीढ़ की हड्डी की एक नेचुरल कर्व (प्राकृतिक वक्रता) होती है। जब हम सोते हैं, तो शरीर इसी कर्व को संतुलित रखने की कोशिश करता है।

Source: pexels

कई बार ऊंचा या बहुत सख्त तकिया गर्दन और रीढ़ के बीच अनावश्यक दबाव पैदा कर देता है, जिससे सुबह उठते समय गर्दन अकड़ी हुई या कमर में दर्द महसूस हो सकता है। चलिए जानते हैं बिना तकिया सोने से क्या फायदा हो सकता है?

Source: pexels

गर्दन की नेचुरल पोजिशन बनी रहती है

बिना तकिया सोने पर गर्दन जरूरत से ज्यादा ऊपर नहीं उठती, जिससे रीढ़ सीधी रहने में मदद मिलती है।

Source: pexels

कमर और कंधों पर दबाव कम होता है

कम ऊंचाई का मतलब है कम स्पाइनल कर्व, जिससे मांसपेशियों पर अनावश्यक खिंचाव नहीं पड़ता।

Source: pexels

डीप स्लीप के दौरान बेहतर रिकवरी

जब शरीर न्यूट्रल अलाइनमेंट में होता है, तो मसल्स और लिगामेंट्स को आराम मिलता है और रिकवरी बेहतर हो सकती है।

Source: pexels

क्या हर किसी को बिना तकिया सोना चाहिए?

इस सवाल का जवाब है- नहीं। हर व्यक्ति की बॉडी स्ट्रक्चर, सोने की पोजिशन और हेल्थ कंडीशन अलग होती है। पीठ के बल सोने वालों को बिना या बहुत पतले तकिए से फायदा हो सकता है।

Source: pexels

साइड में सोने वालों के लिए तकिया जरूरी होता है, ताकि गर्दन और कंधे के बीच गैप भरा जा सके। जिन लोगों को सर्वाइकल पेन, स्लिप डिस्क या पुरानी कमर की समस्या है, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह के बिना यह प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Source: pexels

जागरूकता है सबसे जरूरी हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोई एक तरीका सबके लिए सही नहीं होता। जरूरी यह है कि आप अपने शरीर के संकेतों को समझें। अगर बिना तकिया सोने से आराम महसूस हो, तो यह आपके लिए सही हो सकता है। लेकिन अगर दर्द बढ़े, तो तुरंत आदत बदलनी चाहिए।

Source: pexels

दुनिया की 10 बेहतरीन इकोनॉमी क्लास वाली एयरलाइंस, टॉप पर कौन है?