May 05, 2024

आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें

Vivek Yadav

फलों का राजा यानी आम का सेवन गर्मियों के मौसम में खूब किया जाता है। इस मौसम में आम पन्ना, पके आम, आम की चटनी और मैंगो शेक लोग खूब पसंद करते हैं।

Source: pexels

आम खाने के बाद कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से कई शारीरिक परेशानी हो सकती है।

Source: pexels

आम के सेवन के बाद पानी पीने से बचना चाहिए। पानी पीने से आम को पचने में अधिक समय लगता है जिससे अपच, पेट में गैस या दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

Source: pexels

आम खाने के बाद दही भी नहीं खानी चाहिए। दोनों जब एक साथ मिलते हैं तो पेट में ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: freepik

आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों में शुगर अच्छी मात्रा में होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। साथ ही पेट में हानिकारक रिएक्शन भी हो सकता है।

Source: pexels

आम खाने के बाद करेला का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे जी मिचलाने, उल्टी या फिर सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

Source: pexels

जो लोग डिनर के साथ या उसके बाद आम खाना पसंद करते हैं उन्हें भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

Source: pexels

दरअसल, भोजन में मसाला मिला होता है और इसका आम के साथ कॉन्बिनेशन सही नहीं बताया गया है। इससे स्किन पर रैशेज और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: pexels

पीएम मोदी को पसंद है ये पहाड़ी फल, नहीं जानते होंगे फायदे