मां लक्ष्मी को करना है खुश तो चढ़ाएं ये 5 प्रसाद

Image - Pexel

अगर आप चाहते हैं कि साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो इस दीवाली भूलकर भी पूजा में मां लक्ष्मी को इन 5 प्रसादों का भोग लगाना ना भूलें –

Image - Pexel

सिंघाड़ा :क्या आप जानते हैं कि मां लक्ष्मी को पानी से बहुत प्रेम है। यही कारण है कि उन्हें पानी में उगने वाले फल-फूल बहुत पसंद हैं। माना जाता है कि पानी में उगने वाला सिंघाड़ा देवी लक्ष्मी का बेहद प्रिय फल है। इस दीवाली पानी में उगने वाला ये फल देवी लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में अवश्य चढ़ाएं।

Image - Instagram

बताशा :माना तो ये भी जाता है कि मां को बताशे भी खूब पसंद हैं। दिवाली पर लड्डू, गुड़ से बनी चीजों के साथ-साथ बताशे भी लक्ष्मी माता को ज़रूर से चढ़ाएं।

Image - Instagram

नारियल :नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। नारियल मां लक्ष्मी का भी प्रिय फल होता है। अगर आप दीवाली पर नारियल को प्रसाद के रूप में देवी लक्ष्मी पर चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो सकती हैं।

Video - Pexel

पान :दीवाली की पूजा में पान का भी बहुत महत्व होता है। कई तरह की पूजा में पान भगवान को अर्पित किया जाता है लेकिन दीवाली पूजा में खास तौर पर मीठा पान मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। लक्ष्मी पूजन संपन्न हो जाने के बाद पान का भोग ज़रूर से लगाना चाहिए।

Video - Instagram

मखाने :देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी बहुत फलदायक होता है। मखाना देवी लक्ष्मी के प्रिय फूल कमल का फल होता है इसलिए देवी लक्ष्मी को ये बहुत पसंद है।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Pexel